Top +99 चाणक्य नीति के अनमोल वचन chanakya niti anmol vachan chanakya niti ke anmol vachan

+99 चाणक्य नीति के अनमोल वचन chanakya niti anmol vachan chanakya niti ke anmol vachan




1 : - बुद्धिमान वही है जो अपनी कमियों को किसी के सामने उजागर न करें. घर की गुप्त बातें, धन का विनाश, दुष्टों द्वारा धोखा, अपमान, मन का चिंता इन बातों को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए.


2 : - मनुष्य अकेला ही जन्म लेता है, अकेला ही दुःख भोगता है, अकेला ही मोक्ष का अधिकारी होता है और अकेला ही नरक जाता है. अतः रिश्ते-नाते तो क्षण भंगुर हैं, हमें अकेले ही दुनिया के मंच पर अभिनय करना पड़ता है.


3 : - विद्वान सब जगह सम्माननीय होता है. अपने उच्च गुणों के कारण देश-विदेश सभी जगह वह पूजनीय होता है .


4 : - विद्या ही सर्वोच्च धन है. विद्या के कारण ही खाली हाथ होने पर भी विदेश में भी धन कमाया जा सकता है तथा मान सम्मान बढ़ाया जा सकता है. विद्या के अभाव में उच्च कुल में जन्मा व्यक्ति भी सम्मान नहीं पाता है.


5 : - सुपात्र को दिए गए धन का फल अनन्त काल तक मिलता रहता है. भूखे को दिए गए भोजन का यश कभी ख़त्म नहीं होता. दान देना सबसे महान कार्य है.



सबसे अच्छे अनमोल वचन



6 : - बिना सत्य के सारा संसार व्यर्थ है. संसार में सब कुछ सत्य पर टिका है. सत्य के तेज से ही सूर्य तपता है, सत्य पर ही पृथ्वी टिकी है, सत्य के प्रभाव से ही वायु बहती है. सत्य ही जीवन का सच है.


7 : - गधा बहुत संतोषी जीव है. थकने पर भी वह बोझ ढोता रहता है, सर्दी-गर्मी कि उसे परवाह नहीं रहती, संतुष्ट भाव से जो मिल जाये, उसी से गुजर बसर करना, ये बातें गधे से सीखनी चाहिए.


8 : - जो मनुष्य न तो विद्वान है, न दानी है, न साधक, जिसमें शीलता का अभाव है, गुणहीन है, अधर्मी है- ऐसा मनुष्य पशु के समान है. ऐसे मनुष्य पृथ्वी पर भार के समान है.


9 : - भावनाएं इंसान को इंसान से जोड़ती हैं. दूर रहने वाला भी यदि हमारा प्रिय है तो वह हमेशा दिल के पास रहता है, जबकि पास रहने वाला भी हमारे दिल से कोसों दूर ही रहता है क्योंकि उसके लिए हमारे दिल में जगह नहीं होती.


10 : - क्रोध यमराज के समान है, वह सब कुछ नष्ट कर डालता है. संतोष ही सुख-वैभव प्रदान करता है. विद्या कामधेनु के समान है और तृष्णा वैतरणी के समान कष्टकर है. हमें इन बातों को व्यवहार में लाकर इनके अनुसार ही कार्य करना चाहिए.

चाणक्य नीति के अनमोल विचार


11 : - एक गुण सैकड़ों अवगुणों को छिपा लेता है. जिस प्रकार केवड़ा में कांटे होते है, कीचड़ में पैदा होता है, फिर भी अपनी सुगंध से सबको अपनी और आकर्षित करता है. गुलाब में भी कांटे होते है, लेकिन उसकी मधुर सुगंध उसके इस दोष को ढक लेती है.


12 : - अपने रहस्य किसी के सामने भी भूल कर उजागर नहीं करने चाहिए, कुछ तो ऐसे कहे गए हैं, जिन्हें अपनी पत्नी से भी छिपाना चाहिए. अतः यहाँ पर सावधानी बरतनी चाहिए.


13 : - सीधेपन का लोग लाभ उठाते ही हैं. मनुष्य को इतना सरल-हृदयी नहीं होना चाहिए कि हर कोई उसे ठग ले. जंगल में सीधे खड़े वृक्षों को ही काटा जाता है. टेढ़े-मेढ़े वृक्ष बड़े सान से सीना ताने खड़े रहते है.


14 : - सुख सदैव किसी को नहीं मिलता है, ऐसा कोई प्राणी नहीं है, जो कभी बीमार नहीं होता. कोई कुल निष्कलंक नहीं होता, कोई न कोई दोष निकल ही आता है. अतः हमें परिस्थिति के अनुसार ही आचरण करना चाहिए.


15 : - बुरे मित्र का न होना ही अच्छा है , बुरे राजा से सदैव बिना राजा होना अच्छा है, सदाचरण से रहित शिष्यों से शिष्यों का न होना ही अच्छा है और आचरण रहित स्त्री से बिना स्त्री के रहना ही अच्छा कहा गया है.




16 : - समझदार वही है जो फूँक-फूँक कर कदम रखे, पानी को छानकर पिए, शास्त्रानुसार वाक्य बोले और सोच-विचार कर कर्म करे. इस तरह किए गए कार्य में सफलता अवश्य मिलती है .


17 : - विद्वान को सत्य बोलकर, लोभी-लालची को धन देकर, अहंकारी को हाथ जोड़कर और मूर्ख को मनमानी से न रोककर वश में किया जा सकता है . ऐसा व्यवहार करके इनसे कोई भी मनचाहा काम करवाया जा सकता है.


18 : - बगुले से एकाग्रचित्त होने की शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए. जिस प्रकार बगुला अपनी समस्त क्रियाओं को त्यागकर एकाग्रचित्त हो, अपने शिकार का ध्यान करता है और मुनिजनो को बगुले के तरह श्रेष्ठ आसन अपनाना चाहिए.


19 : - मूर्ख का हृदय सूना रहता है, पुत्र रहित घर सुना रहता है, लेकिन गरीब का घर इनसे कहीं अधिक सूना रहता है. अतः आदमी को परिश्रम करके इस पर विजय पानी चाहिए.


20 : - दुर्जन को साहस से, बलवान को अनुकूल व्यवहार से और समान शक्तिशाली को नम्रता से अथवा अपनी ताकत से वश में करना चाहिए.




चाणक्य नीति अनमोल वचन शायरी



21 : - अतिथि का सत्कार न करने वाला, थके-हारे को आश्रय न देने वाला और दूसरे का हिस्सा हड़प करने वाला, ये सब लोग महापापी होते हैं,


22 : - जो व्यक्ति सभी प्राणियों के प्रति समान भाव रखता है, दूसरों के धन को मिट्टी के समान समझता है और परस्त्री को माता. वाही सच्चा विद्वान और ब्राह्मण है.


23 : - सिद्ध- औषधि का मर्म, गुप्त वार्ता, घर का भेद, अपमान कि बात, इन सभी को गुप्त रखना ही हितकर होता हैं.


24 : - यदि सिंह कि माँद में जाकर देखा जाए तो हो सकता है कि कीमती ‘ गजमुक्ता’ मणि मिल जाए, लेकिन सियार की गुफा में बछड़े कि पूंछ और गधे के चमड़े के अलावा कुछ नहीं मिल सकता. अर्थात् विद्वान पुरुषों की संगति से ज्ञान कि कोई न कोई बात सीखने को अवश्य मिलेगी, लेकिन मूर्ख से कुछ भी नहीं मिल सकता.


25 : - दिन में दीपक जलना, समुद्र में वर्षा, भरे पेट के लिए भोजन और धनवान को दान देना व्यर्थ है.




26 : - कई तरह कि नेत्र हीनता होती है. कुछ जन्म से अंधे होते है. कुछ आँखें होते हुए भी अंधे है. काम-वासना में हुए अंधे को कुछ नहीं सूझता है, मदांध को भी कुछ नहीं दिखाई पड़ता. लोभी भी लोभ के वशीभूत नेत्र हीन हो जाता है . इस तरह के लोग आँख वाले अंधे कहलाते है.


27 : - विदेश में विद्या मित्र के समान होती है, औषधि रोगियों कि मित्र होती है, पत्नी घर में मित्र होती है और मृतक का मित्र होता है- धर्म .


28 : - प्रेम कि शिक्षा लेनी है तो भंवरे से लो. कठोर लकड़ी को छेद देने वाला भँवरा, कमल में स्वयं को बंद कर लेता है तो सिर्फ इसलिए कि उसे कमल से प्रेम होता है. यदि वह कमल को छेदकर बहार आ जायेगा तो कमल के प्रति उसका प्रेम रहा ही कहाँ?


29 : - ज्ञान से बढ़कर कोई दूसरा गुरु नहीं, काम-वासना के समान कोई दूसरा रोग नहीं, क्रोध के सामान कोई आग नहीं और अज्ञानता के जैसा शत्रु कोई नहीं.


30 : - मूर्ख को उपदेश शत्रु के समान लगता है. लोभियों अथवा कंजूसो को याचक (भिखारी) शत्रु सा लगता है. व्यभिचारिणी स्त्री को उसका पति शत्रु लगता है, तो चोरों को चंद्रमा शत्रु लगता है.


31 : - सिंह से हमें ये सीखना चाहिए कि काम छोटा हो या बड़ा पूरी शक्ति से करे. जिस प्रकार सिंह शिकार छोटा हो या बड़ा वह अपनी पूरी शक्ति से झपटता है.


32 : - नीम कि जड़ में मीठा दूध डालने से नीम मीठा नहीं हो सकता, उसी प्रकार कितना भी समझाओ, दुर्जन व्यक्ति का साधु बनना मुश्किल है.


33 : - ब्राह्मण, गुरु, अग्नि, कुंवारी कन्या, बालक, और वृद्धों को पेरो से नहीं छूना चाहिए. ये सभी आदरणीय है. हमें इन्हें आदर-सम्मान देना चाहिए.


34 : - भोजन महत्वपूर्ण नहीं है , महत्वपूर्ण है कार्य व उसके प्रति निष्ठा. पेट तो जानवर भी भर लेते हैं. अतः मानव बनो .


35 : - विद्या निरंतरता से अक्षुण्ण बनी रहती है. आलस्य से उसका लोप हो जाता है. धन यदि दूसरे के पास है तो अपना होने पर भी वह जरूरत पड़ने पर काम नहीं आता है. खेत में बिज न पड़े तो वह बंजर हो जाता है, उसी प्रकार कुशल सेनापति के अभाव में चतुरंगिणी सेना भी नष्ट हो जाती है.




36 : - मनुष्य स्वर्ग का आकांक्षी है, देवता मुक्ति चाहते हैं , निर्धन धन कि कामना करता है और पशु वाणी की. ये चार अभिलाषाएं चिर सत्य है.


37 : - कोई अगर यह समझ रहा है कि उसके कारण अनेक लोगों को रोजगार मिल रहा है , उनका पेट भर रहा है तो यह उसका भ्रम है . सृष्टि पालक ईश्वर है, तभी तो बच्चे के पैदा होते ही मां के स्तनों से स्वतः ही दुग्ध स्राव होने लगता है.


38 : - धन के अभाव में व्यक्ति को गरीब नहीं कहा जा सकता. धन तो कभी भी अर्जित किया जा सकता है, किन्तु मूर्ख- विद्याहीन धनवान होने पर भी हीन का हीन ही रह जाता है. समाज में उसे उचित स्थान नहीं मिलता .


39 : - अपनी संतानों को जो माता-पिता उचित शिक्षा नहीं दिलवाते, वे उनके शत्रु हैं.


40 : - समय का चक्र किसी के रोके नहीं रुकता, चलता रहता है. अतः समय को पहचानकर तदनुसार कर्म करना चाहिए.




41 : - गाय चाहे जो खा ले दूध ही देगी. इसी प्रकार विद्वान कैसा भी आचरण करे, वह निश्चित ही अनुकरणीय होगा, परन्तु यह तथ्य केवल समझदार ही समझ सकते है.


42 : - प्रतिदिन हमें कुछ न कुछ नया ग्रहण करना चाहिए, फिर चाहे वह एक श्लोक, उसका एक अंश अथवा एक शब्द मात्र ही क्यों न हो. एक-एक शब्द ही एक दिन विशाल समुद्र का रूप धारण कर लेता है.


43 : - मनुष्य रूप, यौवन और मदिरा में खोकर अपने आप को ही भूल जाता है, लेकिन जब उसे होश आता है तो नरक का द्वार उसके सामने होता है. अर्थात सूरा-सुंदरी का सुख मनुष्य को नरक के अतिरिक्त कुछ नहीं दे सकता. इससे बचना ही श्रेयस्कर है.


44 : - ईश्वर की महिमा की थाह कोई नहीं पा सकता. वह पल भर में राजा को रंक और रंक को राजा बना सकता है. धनी को निर्धन और निर्धन को धनी करना उसके लिए सहज है.


45 : - चिंतन सदैव अकेले में किया जाए, ताकि विचार भंग होने की संभावना न रहे . पढाई में दो, गायन में तीन, यात्रा में चार और खेती में पाँच व्यक्तियों का साथ उत्तम माना गया है. इसी प्रकार युद्ध में अधिक संख्या बल का महत्व बढ़ जाता है.




46 : - विद्वानों एवं साधुजन को स्त्री प्रपंच में नहीं फंसना चाहिए, क्योंकि अधिकांश घटनाएँ स्त्री के कारण ही हुई है.


47 : - कांच का मुकुट बनाकर पहन लिया जाए और मणि को पैरो में लटका लिया जाए तो भी बाजार में मणि का मूल्य मणि ही मिलेगा, कांच को कोई नहीं पूछेगा. अर्थात् सच्चाई कि आवाज को दबाया नहीं जा सकता, वह सार्वजनिक होती है. दूसरे शब्दों में विद्वान को चाहे किसी भी पद पर आरूढ़ कर दिया जाए, उसकी विद्वता कम नहीं होती. लेकिन किसी मूर्ख व्यक्ति को उच्च से उच्च पद पर बिठाकर भी विद्वान नहीं बनाया जा सकता.

चाणक्य विचार इन हिंदी

48 : - रूठी पत्नी, लुप्त संपत्ति और हाथ से निकली भूमि वापस मिल सकती है, लेकिन मनुष्य जीवन पुनः नहीं मिल सकता, अतः दान-धर्म कर हमें अपना जीवन सफल बनाना चाहिए.


49 : - दूसरों का सहारा लेने पर व्यक्ति का स्वयं का अस्तित्व गौण हो जाता है, जिस प्रकार सूर्योदय होने पर चंद्रमा का प्रकाश अपनी चमक खो बैठता है. अतः महान वही है जो अपने बल पर खड़ा है.


50 : - संग्रहित धन का व्यय होते रहने से ही उसमें निरंतर वृद्धि सम्भव है. जैसे तालाब का पानी एक ही जगह पड़ा रहने कि वजह से दूषित हो जाता है, वह पीने योग्य नहीं रहता- इसी प्रकार यदि धन का सदुपयोग न हो तो वह किसी काम का नहीं रहता है. 


51 : - किसी से अपना काम निकालना हो तो मधुर वचन बोलें. जिस प्रकार हिरण का शिकार करने के लिए शिकारी मधुर स्वर में गीत गाता है.


52 : - धन महत्वपूर्ण है, जिसके पास धन है, सब उसके अपने हैं. धनवान के लिए बुरे काम भी अच्छे हो जाते हैं .मूर्ख धनवान कि बात सब सुनते हैं और अनेक मूर्धन्य विद्वान बने रहते है. (आज के युग में ये शब्द कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं.)


53 : - कोयल का रूप उसका स्वर है, पतिव्रता होना ही स्त्रियों कि सुन्दरता है. कुरूप लोगों कि विद्या ही उनका स्वरूप है तथा तपस्वियों का रूप क्षमा करना है.


54 : - सभी औषधियों में अमृत प्रधान है. सभी सुखों में भोजन प्रधान है. सभी इन्द्रियों में आँख मुख्य है. सभी अंगों में सिर महत्वपूर्ण है.


55 : - व्यक्ति के आचरण से उसके कुल का परिचय मिलता है . बोली से देश का पता लगता है. आदर-सत्कार से प्रेम का और शरीर से व्यक्ति के भोजन का पता लग जाता हैं 



56 : - जिस शहर में विद्वान, बुद्धिमान, ज्ञानी पुरुष नहीं रहते, जहां के लोग दान नहीं करना जानते, जहाँ अच्छे काम करने में कोई चतुर न हो, किन्तु लूट- खसोट, बुरे चाल-चलन में सभी एक से बड़कर एक हों. ऐसी जगह को गंदगी का ढेर ही समझना चाहिए और वहां के लोगों को गंदगी के कीड़े .


57 : - जैसे फलों में गंध, तिलों में तेल, काष्ठ में अग्नि, दुग्ध में घी, गन्ने में गुड़ है, उसी तरह शरीर में परमात्मा है. इसे पहचानना चाहिए.


58 : - साधुजन के दर्शन से पुण्य प्राप्त होता है. साधु तीर्थों के समान होते हैं, तीर्थों का फल तो कुछ समय बाद मिलता है, किन्तु साधु समागम तुरंत फल देता है’


59 : - ईश्वर ना काष्ठ में है, न मिट्टी में, न ही मूर्ति में. वह केवल भावना में होता है. अतः भावना ही मुख्य है.


60 : - लक्ष्मी चंचल है. प्राण, जीवन, शरीर सब कुछ चंचल और नाशवान हैं. संसार में केवल धर्म ही निश्चल है.





61 : - काम मनुष्य का सबसे बड़ा रोग है. अज्ञान या मोह सबसे बड़ा शत्रु है. क्रोध मनुष्य को जला देने वाली भयंकर अग्नि है तथा आत्मज्ञान ही परम सुख है.


62 : - परमात्मा का ज्ञान होने पर देह का मोह मिट जाता है. तब मन जहाँ भी जाता है, वहीं समाधि लग जाती है.


63 : - धार्मिक कथाओं को सुनने पर, श्मशान में और रोगियों को देखकर व्यक्ति कि बुद्धि को जो वैराग्य हो जाता है. यदि ऐसा वैराग्य सदा बना रहे तो भला कौन संसार के इन बंधनों से मुक्त नहीं होगा.


64 : - जो वस्तु दूर है, दुसाध्य है, वह सब ताप से साध्य है . तप सबसे प्रबल है.


65 : - जिसका हृदय सभी प्राणियों के लिए दया से परिपूर्ण है उसे ज्ञान, मोक्ष, जटा, भस्म- लेपन आदि से क्या लेना देना.



66 : - जिस प्रकार अकेला चंद्रमा रात कि शोभा बढ़ा देता है, ठीक उसी प्रकार एक अकेला विद्वान पुत्र कुल को निहाल कर देता है.


67 : - उस गाय से क्या लाभ जो न दूध देती है और न ही गाभिन होती है . उसी प्रकार उस पुत्र के जन्म से क्या लाभ , जो न विद्वान हो और न ही ईश्वर का भक्त हो.


68 : - धन से धर्म की, योग से विद्या की, मृदुता से राजा कि तथा अच्छी स्त्री से घर कि रक्षा होती है.


69 : - जिन घरों में विद्वानों, ब्राह्मणों का आदर नहीं होता, वेदों-शास्त्रों आदि का पाठ-पठन अथवा कथा नहीं होती तथा यज्ञ नहीं किए जाते, ऐसे घरों को श्मशान कि तरह समझना चाहिए.


70 : - कट जाने पर भी चन्दन अपनी सुगंध नहीं त्यागता, बूढ़ा हो जाने पर भी हाथी अपनी लीलाओं को नहीं छोड़ता. इसी प्रकार गरीब होने पर भी कुलीन अपने शील गुणों को नहीं छोड़ता.






71 : - अप्रिय बोलना, दुष्टों की संगति, क्रोध करना, स्वजन से बैर ये सब नरकवासियों के लक्षण हैं.


72 : - प्रजा के पाप का फल राजा, राजा के पाप का फल राजपुरोहित, शिष्य के पाप का फल गुरु और स्त्री के पाप का फल पति को भी भोगना पड़ता है.


73 : - हाथी को अंकुश से, सींग वाले प्राणियों को लाठी से, घोड़े को चाबुक से और दुर्जन को तलवार से वश में करना चाहिए.


74 : - पत्नी, संतान और साधुजन की संगति में दीन, हीन और दु:खीजन, को थोड़ा आराम मिल सकता है. लेकिन ये अंतिम पड़ाव नहीं है –निर्लिप्त जीवन यापन से ही हर तरह के कष्टों से मुक्ति संभव है.


75 : - अधिक पैदल चलने से आदमी बूढ़ा हो जाता है, घोड़ों को बांधकर रखा जाए तो वे बूढ़े हो जाते हैं, मैथुन के अभाव मैं स्त्री बुढ़िया हो जाती है और धूप में पड़े-पड़े वस्त्र जर्जर हो बुढ़ापे को प्राप्त होते हैं.





76 : - बिना मंत्री का राजा, नदी किनारे के वृक्ष और दूसरों के घर जाकर रहने वाली स्त्री -ये सभी शीघ्र नष्ट हो जाते हैं.


77 : - शास्त्रों में पाँच माताओं का वर्णन है- राजा कि माता, गुरु माता, स्वयं कि माता. पत्नी कि माता, मित्र कि पत्नी. इन सभी का समान रूप से आदर करना चाहिए. इन पर कुदृष्टि रखने वाला महाचांडाल होता है.


78 : - कन्यादान एक बार होता है, राजाज्ञा एक बार होती है, विद्वान एक ही बार बोलता है. ये कुछ बाते केवल एक ही बार होती है. इनकी पुनरावृत्ति संभव नहीं है.


79 : - ताम्बे का बर्तन अम्ल से, कांस्य का पात्र भस्म से, नदी बहने से और स्त्री रजस्वला होने से शुद्ध होती है.


80 : - जिस प्रकार घिसने, तापने, काटने और पीटने से सोने का परीक्षण होता है. उसी प्रकार त्याग, शील, गुण, एवं कर्मों से पुरुष कि परीक्षा होती है.



81 : - ब्राह्मण उदरपूर्ति होने पर, सज्जन पराई संपत्ति पर, मोर बादल गरजने पर प्रसन्न होते हैं, लेकिन दुर्जन दूसरों को विपत्ति में देख कर प्रसन्न होते हैं. इनसे सावधान रहना चाहिए.


82 : - स्त्री से सम्बन्ध उसके रजस्वला होने के बाद स्थापित करना श्रेष्ठ मन गया है, क्योंकि रजस्वला होने के बाद स्त्री कुंवारी कन्या सी पुनीत हो जाती है. असमय मैथुन करना न तो नैतिक है और न ही स्वास्थ्य के लिए उचित है.


83 : - शरीर पर तेल लगाने के बाद, श्मशान से लौटने पर, हजामत बनवाने पर और स्त्री-प्रसंग( तुरंत बाद नहीं ) के बाद , जबतक स्नान नहीं किया जाता मनुष्य अपवित्र ही रहता है .स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह उचित है, लेकिन स्त्री-प्रसंग के तुरंत बाद नहाने का निषेध है.


84 : - संतानहीन राजा, मंत्र का अज्ञानी साधक और दान के बिना यज्ञ, यह सब मनुष्य को नष्ट कर सकते हैं . इनमें सावधानी रखनी चाहिए.


85 : - मूर्ख पुत्र, ऋण लेने वाला पिता, सुन्दर पत्नी और व्यभिचारिणी माता के समान दूसरा कोई शत्रु नहीं, इन चारों शत्रुओं के होते मनुष्य घोर कष्ट से गिर जाता है.



86 : - समर्पित स्त्री पति के लिए सुबह में माता, दोपहर में बहन और रात्रि में वेश्या के समान व्यवहार करती है.


87 : - जो स्त्री पतिव्रता है, प्रेमी है, सत्य बोलती है, पवित्र और चतुर है- वह निश्चित ही वरणीय है. ऐसी स्त्री पाने वाला सचमुच ही सौभाग्यशाली होगा.


88 : - अग्नि, जल, मूर्ख, सर्प और राजा इनसे निकटता खतरनाक होती है. थोड़ी सी भी असावधानी बरतने से ये प्राण घातक सिद्ध हो सकते है. अतः इनसे सदैव सावधानी बरतनी चाहिए.


89: - पुरुषों कि अपेक्षा स्त्रियों में आहार दुगुना, बुद्धि चौगुनी, साहस छः गुना और काम भाव आठ गुना बताया गया है.


90 : - दान से ही हाथों कि सुन्दरता है न कि कंगन पहनने से. शरीर स्नान से शुद्ध होता है न कि चन्दन लगाने से. तृप्ति मान से होती है न कि भोजन से. मोक्ष ज्ञान से मिलता है न कि श्रृंगार से.



91 : - जो व्यक्ति उत्सव में, दुःख में अकाल पड़ने पर, संकट में, राजदरबार में तथा श्मशान में साथ दें वही सच्चा हितैषी है.


92 : - भोज्य पदार्थ, भोजन शक्ति, रति शक्ति, सुन्दर स्त्री, वैभव तथा दान-शक्ति ये सुख किसी अल्प तपस्या का फल नहीं होते. पूर्व जन्म में अखंड तपस्या से ही ऐसा सौभाग्य मिलता है.


93 : - जिसका चित स्थिर नहीं होता, उस व्यक्ति को न तो लोगों के बीच में सुख मिलता है न ही वन में. लोगों के बीच में रहने पर उसे उनका साथ जलाता है तथा वन में अकेलापन सताता है.


94 : - भूमि से जल निकालने के लिए जमीं को खोदा जाता है. इसके लिए व्यक्ति को परिश्रम करना पड़ता है. इसी प्रकार गुरु से ज्ञान प्राप्त करने के लिए भी परिश्रम और सेवा करनी पड़ती है.


95 : - गुण भी योग्य विवेकशील व्यक्ति के पास जाकर ही सुन्दर लगता है, क्योंकि सोने में जड़ें जाने के बाद ही रत्न सुंदर लग जाता है.



96 : - गुणी व्यक्ति भी आश्रय नहीं मिलने पर दुःखी हो जाता है, क्योंकि निर्दोष मणि को भी आश्रय की आवश्यकता होती है.


97 : - गुणों से ही मनुष्य महान बनता है, न कि किसी ऊँचे स्थान पर बैठ जाने से. राजमहल के शीर्ष पर बैठ जाने पर भी कौआ गरुड़ नहीं बनता.


98 : - अगर गुणवान व्यक्ति किसी गुणहीन व्यक्ति कि भी प्रशंसा करे तो वह बड़ा हो जाता है. अपनी प्रशंसा स्वयं करने पर तो इंद्र भी छोटा हो जाता है.


99 : - जिसके पास स्वयं अपनी बुद्धि नहीं है उसके लिए शास्त्र क्या कर सकते है. आँखों के अंधे के लिए दर्पण क्या करेगा. अर्थात् जो जन्म से ही मूर्ख है, जिसके पास अपनी बुद्धि न हो, शास्त्र उसका क्या भला कर सकते हैं. वह शास्त्रों से कुछ नहीं सीख सकता.


100 : - अगर मूर्ख व्यक्ति चारों वेद और अनेक धर्म शास्त्र पढ़ ले ,फिर भी जैसे सब्जी के रस में डूबा चमचा रस के स्वाद को नहीं जानता, वैसे ही मूर्ख अपनी आत्मा को नहीं जान पाता.













Post a Comment

🙏🙏🙏
आप का अमूल्य सुझाव देने के लिए धन्यवाद 🙏🙏🙏🙏🙏 आप को ये पोस्ट कैसी लगी है ❤️

Previous Post Next Post